आकाशवाणी निःशुल्क एसएमएस सेवा भी शुरु
नई दिल्ली/ सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने आज भारत निर्माण अभियान की ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की। इस ऑनलाइन पोर्टल द्वारा भारत निर्माण अभियान की विभिन्न परियोजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म अंग्रेजी, हिन्दी और 11 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रदान की जाएगी। इस सुविधा के शुरू हो जाने से उपयोगकर्ता को सभी जानकारियां एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इसके जरिये फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब को भी जोड़ गया है। इसके अलावा मोबाइल फोनों और टैब्लेट के लिये भी पोर्टल से संबंधित एप्लीकेशन्स दिये गए हैं।
समग्र मल्टी मीडिया अभियान 2013 के दूसरे चरण की शुरुआत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 14 अगस्त, 2013 को की थी। इस मल्टी मीडिया अभियान को आठ जन सूचना अभियानों के जरिये मजबूत मीडिया तंत्र का समर्थन प्राप्त है। ग्रामीण इलाकों में यह काम पत्र सूचना कार्यालय कर रहा है, जिसे डीएवीपी, डीएफपी और गीत एवं नाटक डीविजन का समर्थन प्राप्त है। अब तक चार जन सूचना अभियानों को ‘जमुनिया’ ध्वनि एवं प्रकाश शो का समर्थन प्राप्त है।
मंत्री महोदय ने आज ही आकाशवाणी का ‘आकाशवाणी समाचार निःशुल्क एसएमएस सेवा’ की भी शुरुआत की। उपभोक्ताओं को मोबाइल टेलीफोन पर आकाशवाणी समाचार निशुल्क एसएमएस द्वारा प्रदान की जाएगी।
जो लोग इस सेवा को प्राप्त करना चाहते हैं, वे 08082080820 पर ‘AIRNEWS <space> their name’ एसएमएस कर सकते हैं। वे चाहें तो इसी नंबर पर मिस-कॉल भी दे सकते हैं। अब तक दो लाख लोग इस सेवा से जुड़ चुके हैं।
( पीआईबी )

