बिहार प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। पत्रकार समाज का आईना हैं, लेकिन आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से वे अक्सर जूझते रहते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में हमारी मांग है कि पत्रकारों के लिए विशेष शिविर लगाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाएं, ताकि उन्हें और उनके परिवार को समय पर चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सके।
पत्रकारों को भी अन्य वर्गों की तरह स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी मिलनी चाहिए। यह सरकार का दायित्व है कि समाज के चौथे स्तंभ की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करे।
हम सरकार और संबंधित विभागों से आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द जिला स्तर पर शिविर लगाकर पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएं।
-आदित्य कुमार दुबे
संपादक, चम्पारण नीति

