यूनीवार्ता के मुख्य उप संपादक श्रवण और 26 अन्य सम्मानित
नयी दिल्ली। यूनीवार्ता के मुख्य उप संपादक श्रवण कुमार वर्मा, यूएनआई के सुशील कुमार, यूएनआई के फोटो पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार और प्रेस ट्रस्ट आफ इंडिया के एम आर मिश्रा समेत 27 पत्रकारो को उनकी उल्लेखनीय सेवाओ के लिए आज मातृश्री पुरस्कार से नवाजा गया।
चांदनी चौक के अभिषेक पैलेस मे एक समारोह मे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पंजाब केसरी के एडिटर इन चीफ अश्विनी कुमार ने 38 वे मातृश्री पुरस्कार प्रदान किये।
पुरस्कार पाने वाले अन्य पत्रकारो मे भाषा से कवीन्द नारायण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सहारा के राजीव सक्सेना, पायनियर के उत्तम कुमार, पंजाब केसरी के मनोज पंत, नवभारत टाइम्स की पूनम पांडे, दैनिक हिन्दुस्तान के अमित झा, सांध्य टाइम्स के सुनील कुमार त्रिपाठी, दैनिक जागरण के कविलेश मिश्रा, डीएलए के संतोष पाठक, हिन्दुस्तान टाइम्स के जतिन आनंद, अमर उजाला के हरीश चंद्र लखेडा, जनसत्ता के संजय मिश्रा, दैनिक भास्कर के सुरजीत ठाकुर, राजस्थान पत्रिका के संजय मिश्रा, शाह टाइम्स के प्रमोद कुमार, महामेधा के धर्मेन्द्र कुमार, वीर अर्जुन के विजय शर्मा, एमएच वन न्यूज के विकी जैन, सीएनएन की चेतना, टोटल टीवी के अंगा सिंह, एनएनवन के भोपाल सिंह, साधना टीवी की मंजीत कौर और रियल न्यूनज के सोनू कुमार भी इस वर्ष मातृश्री पुरस्कार पाने वालो में शामिल है।